फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर सेल्फी लें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो अक्टूबर को देंगे इनाम

Sat, 11 Aug 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अगस्त को 9 करोड़ पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि पौधे लगाते समय सेल्फी लें। सभी जिलों में बेस्ट सेल्फी लेने वाले को गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। शुक्रवार को सीएम ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जो पौधे लगाए जाएं, उनकी पूरी देखभाल व सुरक्षा हो।

विज्ञापन


सीएम ने वन मंत्री दारा सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ अफसरों के साथ समीक्षा में कहा कि पौधरोपण को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


यह भी निर्देश
- पौधरोपण कार्यक्रम की ब्रांडिंग हो।
- प्रकृति संरक्षण के संदेश के बैनर लगवाए जाएं।

- जन्मदिन, विवाह जैसे शुभ अवसरों पर पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें