फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह समर्पित है यूपी सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 06 Sep 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोंडा व बाराबंकी जिलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया और खुद भी राहत सामग्री वितरित की। गोंडा के तरबगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बरौली बाबामठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और युद्घस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी तक आपदा के कारण होने वाली कई घटनाएं आपदा के दायरे में नहीं आती थीं लेकिन अब सर्पदंश, गैस रिसाव, बोर वेल में गिरने से मौत पर व जंगली जानवरों के हमले से हुई मौत को भी आपदा के दायरे में लाने का काम किया गया है। इन घटनाओं से होने वाली मौतों पर पर मृतक के परिवारीजनों को चार लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

कहा कि गोंडा के 1244 आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास व 188 वनटांगिया परिवारों को आवास के लिए प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि आवास योजना का वितरण जनप्रतिनिधियों से कराएं। योगी ने कहा कि विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता में हैं और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों से मिलकर योगी ने जाना हालचाल
योगी ने बाराबंकी में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की और उनका हालचाल जाना। पूछा कि राहत सामग्री मिल रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें