फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलराज मिश्र बोले, सपा की कलह का भाजपा को होगा फायदा, देखें चुनाव Highlights

Sun, 19 Feb 2017 10:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने रविवार को लखनऊ मध्य सीट पर गन्ना संस्थान पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने यूपी में भाजपा की संभावनाओं पर कहा कि सपा की कलह का भाजपा को फायदा मिलेगा और पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


यूपी चुनाव के तीसरे चरण में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। आगे देखें चुनाव के मेन हाईलाइट्स-

- जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव की कार पर पथराव हूआ। शिवपाल बूथ पर पहुंचे ही थे कि तभी भाजपाइयों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। सपाइयों ने विरोध किया तो भाजपाइयों ने पथराव कर दिया।  शिवपाल को भी पत्‍थर लगने की सूचना है। वह बूथ से चले गए।  हालांकि, मतदान जारी है।

- मोहनलालगंज में अब तक सबसे ज्यादा 27 प्रतिशत मतदान।

- लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ रहीं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव का कहना है कि सपा की जीत की पूरी संभावना है। पार्टी के पक्ष में माहौल है।

- लखनऊ की मोहनलालगंज ‌व‌िधानसभा के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गांव घुसकर में दो पक्षों में मारपीट। बताया जा रहा है क‌ि दोनों गुट यादव ही थे ल‌ेक‌िन एक बसपा और दूसरा सपा के समर्थन में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-सीतापुर में लखनऊ से सीतापुर आते वक्त माइक्रोऑब्जर्वर की हार्ट अटैक से मौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें