फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मियों की मौत

Sun, 19 Feb 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी पर तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर और एक सफाई कर्मी की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के धरैचा बूथ पर तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर व स्टेट बैंक, सिधौली में कैशियर गोविंद शरण अग्निहोत्री (55) को अचानक हार्ट अटैक पड़ा।

उन्हें एंबुलेंस से केजीएमयू, लखनऊ ले जाया गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। अग्निहोत्री अलीगंज, लखनऊ के निवासी थे।

वहीं, बाराबंकी में जैदपुर के असंद्रा थाने की ग्राम पंचायत टिकरिया चांद के प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी के लिए शनिवार को कर्मचारी पहुंचे थे।

यहां कोतवाली नगर के बंकी नगर पंचायत के नई बस्ती निवासी सफाई कर्मी राम प्रसाद (45) पुत्र बन्ने की देर रात अचानक सीने में तेज दर्द होने से तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने एंबुलेंस से राम प्रसाद को इलाज के लिए सिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें