फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश में बुधवार से दिखने लगेगा चक्रवात का असर, इन जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी; जानिए अलर्ट

Tue, 27 Oct 2026 09:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में चक्रवात अर्नब का असर 28 अक्तूबर से दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन
यूपी में फिर बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात अर्नब के असर से उत्तर प्रदेश में बेमाैसम बारिश की संभावना है। माैसम विभाग के मुताबिक 28 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी, विंध्य क्षेत्र और मध्यांचल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। इससे तीन दिन में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं, 29 अक्तूबर को सोनभद्र, वाराणसी और प्रयागराज समेत 12 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से पूर्वी यूपी और मध्यांचल के कई जिलों में 31 अक्तूबर तक मौसम में बदलाव बना रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजधानी में तीन दिन बिगड़ा रहेगा माैसम

 

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें