बृहस्पतिवार सुबह वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। सोनभद्र, मीरजापुर और विंध्य क्षेत्र के अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई। मेरठ में सुबह धुंध और ठंड के साथ दिन की शुरुआत हुई। लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई जगह घने बादल छाए रहे।
सहारनपुर में वज्रपात की सूचना मिली। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक बढ़ गई। 23.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडा दिन रहा वहीं 16.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडी रात रही
तूफान के साथ पश्चिमी विक्षोभ भी बढ़ाएगा असर
वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं।
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं आस पास के क्षेत्र।
इन 13 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्र।
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।
प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र ।