फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: ऋषभ ने 23 सेकंड में दागी थीं पांच गोलियां, सामने आए इस वीडियो ने खोली पूरी कहानी

Fri, 30 Oct 2026 07:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखननऊ

सार

Lucknow triple murder:सआदतगंज में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ के चाचा राजेश शुक्ला और उसकी बहन दिव्या के खिलाफ डीसीपी पश्चिम ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन
लखनऊ ट्रिपल मर्डर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ा खौफनाक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का आरोपी ऋषभ 23 सेकंड में पांच गोलियां दागते दिखाई दे रहा है। सुयश को गोली मारने के बाद आरोपी कार के पास उससे उठा-पटक करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में स्पष्ट है कि सुयश आरोपी से असलहा छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान ऋषभ बार गोली चलाता है, जिसके बाद सुयश के शरीर में हरकत बंद हो जाती है। पिता शिवाजी तिवारी सुयश के पास जाते हैं और उसे खींचकर उठाने की कोशिश करते हैं। इस पर ऋषभ पीछे से उनके सिर में गोली दाग देता है। शिवाजी वहीं पर गिर जाते हैं। इसके बाद ऋषभ दोबारा गोली चलाने की कोशिश करता है, लेकिन असफल रहता है। इस पर आरोपी पिस्टल से खाली चैंबर को निकालकर दूसरी मैगजीन लगाता है। इसके बाद दोबारा शिवाजी को दो गोलियां मारता है। इसमें से एक जमीन पर तो दूसरी उनके सीने में लगती है।

विज्ञापन


चीखती रही महिलाएं, नहीं पसीजा आरोपी
वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि आरोपी ऋषभ ने सबसे पहले शंभू तिवारी को गोली मारी। उनकी बेटी सुमेधा लहूलुहान पिता को बचाने की भरपूर कोशिश करती हैं। वह पापा... पापा चीखती रहती हैं लेकिन ऋषभ का दिल नहीं पसीजता है। वह लोगों की चीख को अनसुना कर शिवाजी और सुयश की भी हत्या कर देता है। वीडियो में ऋषभ के परिवार वाले इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बता रहे हैं। उनकी आवाज भी सुनी जा सकती है।

चोट दिखाकर वीडियो में बोला... मुझे गुम्मों से मारा
तिहरे हत्याकांड के बाद ऋषभ वीडियो बना रहे शख्स के पास जाकर बोलता है कि मुझे गुम्मों से मारा गया तब गोली मारी है मैंने। आरोपी के चेहरे पर हल्की चोट नजर आ रही है। वीडियो में महिलाएं बोल रही हैं डंडे लेकर आए थे ये लोग। ऋषभ का चाचा भी पीछे से बोल रहा है कि उसे भी लोगों ने मारा था। इसके बाद ऋषभ फोन कर किसी को बुला रहा है। आरोपी फोन पर कह रहा है कि उसे डंडों से मार रहे थे, जिसके बाद उसने गोली मार दी। भैया, मैं घर हूं... मेरी हेल्प कर दीजिए। जल्दी आ जाइए। वारदात के बाद आरोपी हथियार लेकर अपने घर के बाहर बैठे हुए दिखाई भी दे रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें