फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मुख्य सचिव को मिल सकता है छह माह का सेवा विस्तार, केंद्र से की जा रही सिफारिश

Wed, 06 Feb 2019 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय को सेवा विस्तार मिल सकता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर योगी सरकार प्रदेश के प्रशासनिक प्रमुख को बदलना नहीं चाहती इसलिए डॉ. पांडेय को सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की जा रही है।

विज्ञापन


वैसे परंपरा तीन महीने के सेवा विस्तार की रही है। चूंकि मार्च में लोकसभा चुनाव का एलान होने की संभावना है और मई के अंत तक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न भी हो जाएगी इस लिहाज से मई तक उन्हें सेवा विस्तार दिया जाना लगभग तय माना जा रहा है लेकिन जानकारों का कहना है कि राज्य सरकार उन्हें छह माह का सेवा विस्तार देने की सिफारिश कर सकती है।

राजीव कुमार के रिटायर होने के बाद 1984 बैच के आईएएस अफसर डॉ. अनूप चंद्र पांडेय को बीते साल जून में प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। डॉ. पांडेय का रिटायरमेंट इसी 28 फरवरी को है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार नए मुख्य सचिव की साथ चुनाव में नहीं जाना चाहती है क्योंकि डॉ. पांडेय प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को बखूबी समझते हैं। नए मुख्य सचिव को प्रशासनिक व्यवस्था जानने-समझने में कुछ वक्त लग सकता है जिसका असर चुनाव में भी नजर आ सकता है। लिहाजा डॉ. पांडेय का कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश की जा रही है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में से एक

पांडेय के पास मुख्य सचिव के साथ-साथ औद्योगिक विकास आयुक्त जैसा महत्वपूर्ण प्रभार भी है। उनकी गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरोसेमंद अधिकारियों में होती है। बीते साल फरवरी में राजधानी में सफल इन्वेस्टर्स  समिट का आयोजन कराने के साथ-साथ किसानों की कर्जमाफी योजना में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें