फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 18 फरवरी से प्रारंभ होगा यूपी का बजट सत्र, अधिसूचना जारी, 20 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

Sun, 09 Feb 2025 08:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। 20 फरवरी को प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा 18वीं विधानसभा का वर्ष 2025 का प्रथम सत्र 18 फरवरी से आहूत किया गया है। विधानसभा सचिवालय ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वहीं 20 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल का बजट सत्र आहूत करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया था। बजट सत्र के पहले दिन संयुक्त सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों और कार्यों के बारे में बताएंगी। बजट सत्र के हंगामेदार होने की भी संभावना जताई जा रही है।

खासकर महाकुंभ हादसे में हुई मौतों और मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोक-झोंक होने के भी आसार हैं। सत्र के दौरान राज्य सरकार कुछ अध्यादेश भी ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें