मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले 550 श्रद्धालुओं के खातों में एक-एक लाख रुपये की अनुदान राशि सीधे स्थानांतरित की गई है। सिंधु दर्शन करने वाले 36 यात्रियों को 10-10 हजार रुपये का ड्राफ्ट दिया गया है। इन यात्रियों को सरकार हर सुविधा मुहैया कराएगी।
बाबा की कृपा होगी तो मैं भी जाऊंगा कैलाश मानसरोवर : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मेरे मन में भी है कि कैलाश मानसरोवर के दर्शन करूं। बाबा भोलेनाथ की कृपा कब होगी और हमारे बाबाजी की कृपा कब होगी यह मैं नहीं जानता। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले लोग इस तरह का कार्य करने से बचते थे कि उन पर सांप्रदायिकता का ठप्पा लग जाएगा, लेकिन मौजूदा केंद्र और राज्य की सरकार सबका साथ और सबका विकास चाहती है, इसलिए इन चीजों से बचने की कोशिश नहीं करती।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए योगी को किया आमंत्रित
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने मुख्यमंत्री योगी को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आमंत्रित किया। साथ ही जून में शुरू होने वाली इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए समय भी मांगा।