फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव रिजल्ट: मुलायम की बहू, गायत्री प्रजापति हारे, अमनमणि की जीत

Sat, 11 Mar 2017 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने 324 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही यूपी की सत्ता से भाजपा का 14 वर्षों का वनवास खत्म हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हुआ सपा-कांग्रेस गठबंधन का प्रयोग बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। इस गठबंधन को सिर्फ 55 सीटों पर ही जीत मिल सकी है।

इसके अलावा बसपा के लिए ये विधानसभा चुनाव किसी बुरे सपने सरीखा साबित हुआ है। बसपा इस चुनाव में महज 19 सीटों पर ही सिमट गई। अन्य को पांच सीटें मिली हैं।
विज्ञापन


जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह यूपी की जनता की जीत है। जनता ने विकास को वोट दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में किया जाएगा।

मायावती ने हार के बाद ईवीएम पर उठाए सवाल

बसपा सुप्रीमो मायावती
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद मायावती ने बसपा कार्यालय लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए ईवीएम पर सवाल उठाए और कहा कि इसमें गड़बड़ी की गई है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया लेकिन उन्हें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी वोट मिला जो कि बताता है कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है।

मायावती की इस आशंका पर यूपी के सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने अगर इस तरह के सवाल उठाए हैं तो हम इसका विश्लेषण करेंगे।

अखिलेश ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि नई सरकार जैसा हमने काम किया, उससे भी अच्छा काम करके दिखाएगी। किसानों के कर्ज माफ करेंगे और युवाओं की उम्मीद को पूरा करेगी।
विज्ञापन

इन्हें मिली हार और ये रहे विजेता

गायत्री प्रजापति
- गायत्री प्रजापति को अमेठी में हार मिली है।

- री‌ता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट में सपा की उम्मीदवार अपर्णा यादव को हरा दिया।

- नौतनवा से पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि को जीत मिली है।

- जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव को जीत हासिल हुई है।

- अमेठी सीट पर भाजपा की उम्मीदवार गरिमा सिंह को जीत मिली है।

- कैराना में भाजपा की मृगांका सिंह की हार हुई है।

- लखनऊ उत्तर में अभिषेक मिश्रा (अखिलेश सरकार में केंद्रीय मंत्री) की हार हुई है।

- लखनऊ मध्य सीट से ब्रजेश पाठक विजयी रहे हैं।

- लखनऊ पूर्व सीट से आशुतोष टंडन विजयी रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें