फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सूदखोर ने रेस्टोरेंट संचालक को एसयूवी से रौंदने का किया प्रयास

Sat, 23 Mar 2024 05:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में एक रेस्टोरेंट संचालक ने सूदखोर पर हत्या करने के इरादे से एसयूवी से रौंदने के प्रयास का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पूरी घटना रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। कृष्णानगर पुलिस ने जांच कर रही है।
विज्ञापन


कृष्णानगर के मानस नगर निवासी दीपक सक्सेना का क्षेत्र के बरिगवां स्थित सतगुरु काॅम्पलेक्स में हांडी मटन रेस्टोरेंट है। दीपक ने कुछ समय पहले आशियाना निवासी धीरज सिंह यादव से एक लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। उन्होंने मूलधन के 40 हजार रुपये लौटा दिए थे। इसके बावजूद धीरज उन पर एक लाख रुपये और देने का दबाव बना रहा था। दीपक का आरोप है कि धीरज के साथी रानू ने कर्मचारियों की पिटाई कर रेस्टोरेंट पर ताला जड़ दिया था।
बुधवार दोपहर दीपक अपने रेस्टोरेंट के बाहर खड़े थे। तभी आरोपी धीरज वहां पहुंचा और उन पर एसयूवी चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। गनीमत रही कि दीपक बाल-बाल बच गए और किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। दीपक ने बृहस्पतिवार को आरोपी धीरज और उसके साथी रानू के खिलाफ कृष्णानगर थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें