फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा भारी

Wed, 08 Jan 2014 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पर लोगों को हर ट्रांजेक्शन पर 15 से 18 रुपये देने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


एटीएम की सुरक्षा पर खर्च बढ़ने के नाम पर बैंक यह चार्ज वसूलने की तैयारी में हैं। रिजर्व बैंक की हरी झंडी मिलने के बाद नई व्यवस्था इसी माह शुरू की जा सकती है।
इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के प्रस्ताव पर रिजर्व बैंक की तरफ से कोई आपत्ति नहीं किए जाने के बाद अब बैंकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

अभी तक ग्राहकों को हर माह दूसरे बैंकों के एटीएम से पांच बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिली हुई है। बैंक अब इस सुविधा को वापस लेने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


वहीं खाताधारक को खुद के बैंक के एटीएम से भी हफ्ते में महज एक फ्री ट्रांजेक्शन पर भी निर्णय हो सकता है। हालांकि, यह निर्णय खुद बैंकों के प्रबंधन को अपने स्तर से करने हैं।
विज्ञापन


बैंक ऑफ महाराष्ट्र के जोनल मैनेजर पीसी वर्मा कहते हैं कि फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। कितना चार्ज लगाया जाएगा, इस पर अभी बैंकों को निर्णय लेना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें