एलडीए अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि जिन कॉलोनियों को 21 साल पहले बसाया गया, उन्हें पूर्ण विकसित कर नगर निगम को हैंडओवर नहीं किया जा सका है। 10 साल से अधिक समय से एलडीए को ही यहां रखरखाव का खर्च उठाना होता है।
इसके उलट कोई भी शुल्क आवंटियों से नहीं लिया जाता। नगर निगम में शामिल न होने से हाउस टैक्स या अन्य कर भी यहां नहीं लागू होते।
इस तरह लिया जाना है यूजर चार्ज
आवासीय व बहुमंजिला भवन प्रति आवंटी - त्र3.40 प्रति वर्गमी. मासिक
संस्थागत व कार्यालय भवन प्रति आवंटन - त्र5.10 प्रति वर्गमी. मासिक
व्यवसायिक भूखंड - त्र6.80 प्रति वर्गमी. मासिक
स्कूल भूखंड - त्र0.68 प्रति वर्गमी. मासिक