सचिवालय के चीनी उद्योग विभाग में लोक निर्माण विभाग के मंत्री शिवपाल सिंह यादव का फर्जी लेटरपैड बनाकर प्रमोशन लेने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि सचिवालय के विशेष सचिव धन्य कुमार की तरफ से सोमवार को दर्ज कराया गया मामला करीब दो साल पुराना है। विवेचना दरोगा विजय पांडेय को सौंपी गई है।
हजरतगंज पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचिवालय के अनुसचिव योगेंदर कुमार और समीक्षा अधिकारी निरंजन प्रसाद का करीब दो वर्ष पूर्व प्रमोशन हुआ था। इनके प्रमोशन के लिए शिवपाल सिंह यादव के लेटरपैड पर सिफारिश की गई थी।