फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू की ये परीक्षा दिला सकती है पुरस्कार

Sun, 10 Nov 2013 11:53 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा इस बार 27 से 29 नवंबर के बीच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आवेदन मांगे हैं।

जूनियर हाईस्कूल की प्रवीणता परीक्षा 27 नवंबर और हाईस्कूल स्तर की 28 व 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भेज दिए हैं। परीक्षा पास करने वालों को दक्षता प्रमाण पत्र देने के साथ पुरस्कार भी दिया जाएगा।

पढ़ें- पढ़ाकू अपने जेबखर्च के लिए बन रहे सॉल्वर

शासकीय, राज्य कर्मचारी, निगम, स्थानीय निकाय कर्मचारियों के लिए उर्दू प्रवीणता परीक्षा आयोजित की जाती है। विभागीय स्तर की होने वाली इस परीक्षा में कोई शुल्क नहीं लगता है।
विज्ञापन


हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता परीक्षा के लिए हाईस्कूल, इसके समकक्ष या फिर उच्चतर परीक्षा उर्दू विषय से पास न करने वाला अधिकारी व कर्मचारी पात्र होगा।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल के लिए हाईस्कूल तथा जूनियर हाईस्कूल स्तर की उर्दू प्रवीणता परीक्षा पहले न पास करने वाला ही पात्र होगा।

हाईस्कूल स्तर की उर्दू वैकल्पिक प्रवीणता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में पास होने वाले को क्रमश: 700, 500 व 400 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

पढ़ें- NRHM: यूपी ने नहीं दिया करोड़ों का हिसाब

इसी तरह जूनियर हाईस्कूल स्तर की परीक्षा में पहले स्थान पर आने वाले को 300, दूसरे स्थान वाले को 200 और तीसरे स्थान वाले को 100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले को दक्षता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें