फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल निकासी व्यवस्था देखने शहर में निकले नगर विकास मंत्री

विज्ञापन
नाले का निरीक्षण करते नगर विकास मंत्री।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोमतीनगर विश्वास खंड में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गोमतीनगर के विवेक खंड में नाला सफाई के काम को भी देखा।
विज्ञापन

मंत्री ने काम को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि निर्माण कार्य से जल निकासी बाधित न हो। निरीक्षण के समय महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी उनके साथ थे। नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने मंत्री को बताया कि 620 मीटर नाला बनना है। इसमें से करीब 520 मीटर नाला बन चुका है। पुराने नाले पर अतिक्रमण हटाए गए हैं। बचा हुआ काम एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने विवेक खंड में नाला सफाई के काम पर संतोष जताया।
शक्ति उपवन का निरीक्षण
नालों के निरीक्षण के बाद नगर विकास मंत्री ने कुकरैल किनारे बने शक्ति उपवन को भी देखा। उन्होंने नगर आयुक्त को यहां वृहद पौधरोपण कराने को कहा। साथ ही, डिस्प्ले लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें