फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिनहट बालिका इंटर कॉलेज परिसर बना कूड़ा डंपिंग पॉइंट, बच्चों का स्वास्थ्य खतरे में

विज्ञापन
photo
विज्ञापन
चिनहट। महात्मा गांधी बालिका इंटर कॉलेज और पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिनहट बाजार जोन-2 नगर निगम की लापरवाही का शिकार हो गया है। आरोप है कि नगर निगम जोन-4 ने विद्यालय परिसर को कूड़ा डंपिंग प्वॉइंट बना लिया है। इससे परिसर में गंदगी, दुर्गंध और प्रदूषण फैल गया है, जिससे पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य लगातार खतरे में है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने जोनल अधिकारी संजय यादव और पार्षद अरुण कुमार राय से कई बार शिकायत की, मगर उन्हें केवल आश्वासन मिला। कूड़े की बदबू, मच्छर और कीटाणुओं से संक्रमण फैलने का डर बना रहता है।
विद्यालय की प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने बताया कि उन्होंने जोनल अधिकारी और पार्षद से कई बार शिकायत की, मगर कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल डंपिंग रोकने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम जोन-4 के जोनल अधिकारी संजय यादव ने कहा कि स्कूल परिसर में डंपिंग प्वॉइंट उनकी जानकारी में नहीं है, जबकि चिनहट प्रथम के पार्षद अरुण कुमार राय ने बताया कि वहां घरों से कूड़ा फेंका जाता है। उन्होंने भी विद्यालय को डंपिंग पॉइंट बनाने की जानकारी से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें