प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक संस्थानों के सभी खाली पदों पर जनवरी तक नियुक्तियां हो जाएंगी। वहीं प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए सूबे का निवासी होने की बाध्यता आड़े नहीं आएगी।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकांत ओझा ने शनिवार को टेक्निकल एजूकेशन समिट में इसका ऐलान किया। इस मौके पर टेक्निकल एजूकेशन समेत विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया गया।
स्थानीय होटल में आयोजित समिट में ओझा ने कहा कि अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों का अनुदान फ्रीज होने के कारण अभी तक नियुक्तियां नहीं हो पा रही थीं।
अनुदान डी फ्रीज होने के बाद इस समस्या का समाधान हो गया है। अब अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में भी नियुक्तियां हो सकेंगी।