फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीयू के गले की फांस बने 4400 स्टूडेंट

Mon, 31 Mar 2014 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के 44 इंजीनियरिंग कॉलेजों में मान्यता के लिए निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद दाखिला पाने वाले 4,400 स्टूडेंट गले की फांस बन गए हैं।
विज्ञापन


इन स्टूडेंट का रिजल्ट तो यूपीटीयू ने रोककर बाकी स्टूडेंट का परिणाम घोषित कर दिया। इन स्टूडेंट्स का मामला कोर्ट में चल रहा है।

यूपीटीयू ने खुद इन स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने की छूट दी थी। ऐसे में अब आगे उसे देर-सवेर इनका रिजल्ट भी घोषित करना होगा।

यूपीटीयू कोर्ट में पैरवी भी ढंग से नहीं कर पा रहा। ऐसे में अगर इन स्टूडेंट्स का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो अब अलग से इन्हें बीटेक सेकंड सेमेस्टर की पढ़ाई करवानी होगी।
विज्ञापन


फिलहाल, यूपीटीयू प्रशासन इस मसले पर कोई अंतिम फैसला नहीं ले पा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें