फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर नतीजे अपलोड

Thu, 28 Oct 2021 08:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

परीक्षा परिणाम को सेवा आयोग की वेबसाइट ‘http://upsssc.gov.in’ पर अपलोड कर दिया गया है। कोई भी अभ्यर्थी वेबपोर्टल से परीक्षा परिणाम या स्कोर कार्ड अपलोड कर सकता है।
विज्ञापन
UPSSSC PET 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2021 का परिणाम  घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम को सेवा आयोग की वेबसाइट ‘http://upsssc.gov.in’ पर अपलोड कर दिया गया है। कोई भी अभ्यर्थी वेबपोर्टल से परीक्षा परिणाम या स्कोर कार्ड अपलोड कर सकता है। इस परीक्षा परिणाम की वैधता एक वर्ष तक के लिए होगी। 24 अगस्त को हुई इस परीक्षा में 17 लाख 99 हजार 52 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन


आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि आयोग के वेबपोर्टल पर परीक्षा परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थी को पंजीयन संख्या, जेंडर व जन्मतिथि पोर्टल पर भरना होगा। परिणाम में अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत विवरण के साथ उनके वास्तविक स्कोर, नार्मलाइज्ड स्कोर व पर्सेंटाइल स्कोर को दर्शाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने स्कोर कार्ड में क्यूआर कोड भी डाला है। ताकि परीक्षा परिणाम में किसी प्रकार की गड़बड़ी न की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें