फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति के दूसरे निकाह से परेशान होकर तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Fri, 16 May 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पति के दूसरे निकाह से परेशान होकर तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान
विज्ञापन
लखनऊ। पति के दूसरा निकाह करने और मानसिक तनाव से गुजर रही मड़ियांव के दाउदनगर निवासी बिलकिस बानो (40) ने बुधवार शाम मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


बिलकिस के बेटे मेहंदी हसन ने बताया कि पिता अब्दुल लतीफ ने कुछ माह पहले रेशमा नाम की महिला से निकाह कर लिया। दूसरी पत्नी के साथ छठामील इलाके में रहने लगे। कभी- कभी वह घर आते थे। इससे बिलकिस परेशान थीं। इलाज भी चल रहा था। बड़ी बहन सना का 21 जून को निकाह है। मां निकाह के इंतजाम के लिए परेशान थीं। पिता भी कुछ सहयोग नहीं कर रहे थे। मेहंदी हसन प्राइवेट नौकरी कर किसी तरह घर चला रहे हैं। बुधवार शाम सना खाना बना रही थीं। दोनों छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थीं। इस बीच मां ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें