फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की विरासत से समृद्ध हो रही यूपी की सांस्कृतिक विविधता : सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोमती तट स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लखनऊ में रह रहे उत्तराखंड के लोगों ने अपनी लोक संस्कृति, भाषा और परंपराओं को सहेजने के साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता भी समृद्ध हुई है।
विज्ञापन

समारोह में विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री प्रो. विजय प्रसाद डिमरी और लोक गायन के लिए उत्तराखंड की स्वर कोकिला वीना तिवारी को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने महापरिषद की वार्षिक स्मारिका 'उत्तराखंड दर्पण' के विशेषांक का विमोचन भी किया। इसका विषय 'विकसित भारत-श्रेष्ठ भारत' है। इसके मुख्य संपादक पूरन सिंह जीना हैं।

300 महिलाओं के झोड़े और छोलिया नृत्य ने मोहा मन
मुख्यमंत्री के स्वागत में उत्तराखंडी परिधानों और आभूषणों से सजी 300 महिलाओं ने झोड़े के 20 दलों के साथ प्रस्तुति दी। अल्मोड़ा के उधांचल कला केंद्र के छोलिया दल ने ढाल, तलवार, मशकबीन, तुरही और रणसिंह के साथ पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। पीएसी बैंड की धुनों ने भी समारोह में रंग भरा।
विज्ञापन

जागर और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां
शाम की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कामना बिष्ट के निर्देशन में उत्तराखंडी जागर से हुई। रीमा वाणगी, पंकज वाणगी और दीपक परवाल ने 'वॉयस ऑफ उत्तराखंड' के तहत गायन किया। 'नाचेगा भारत सीजन-3' और 'डांस उत्तराखंड डांस सीजन-5' के प्रतिभागियों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। सामूहिक छपेली और महिला-पुरुष झोड़े की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर, विधायक ओपी श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, समारोह अध्यक्ष प्रो. रीता बहुगुणा जोशी माैजूद रहीं। उत्तराखंड महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, सचिव राजेश बिष्ट, सलाहकार चंद्र मोहन नौटियाल, चेतन बिष्ट और पार्षद उमेश सनवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें