फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्मांतरा पर भरसवा गांव में हंगामा, सात हिरासत में

विज्ञापन
भरसवा गांव में हंगामा करते लोग।  - फोटो : स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
मोहनलालगंज। धर्म परिवर्तन का लालच देने और इन्कार करने पर धमकाने के मामले में भरसवा गांव के चंद्रभान कुशवाहा के घर ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन की तो धर्मांतरण का खेल सामने आया।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें तमिलनाडु निवासी दंपती भी शामिल है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार ये लोग गिरोह के तौर पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराते थे। भरसवा गांव के ही शिकायतकर्ता अमित कुमार के अनुसार, आरोपी चंद्रभान कुशवाहा व उनका परिवार पहले ही ईसाई धर्म अपना चुका है। चंद्रभान के घर पांच लोग बोलेरो से पहुंचे थे। इन लोगों ने सीमा नामक महिला के जरिये उन्हें चंद्रभान के घर बुलाया। वहां ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने लगे। अमित ने उनका विरोध किया तो सभी धमकी देने लगे। अमित ने तुरंत मामले की जानकारी अपने परिचितों को दी। ग्रामीण और हिंदूवादी संगठन के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मोहनलालगंज थाने की पुलिस मौके से सात आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में धर्मांतरण के खेल का खुलासा हुआ।


अमित कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वंसथ कुमार ने बताया कि पीड़ित अमित कुमार की तहरीर पर भरसवा गांव निवासी चंद्रभान कुशवाहा, उसकी पत्नी आरती, सीमा, मोहनलालगंज हरिकंशगढ़ी निवासी डेनियल, उसकी पत्नी सुबला, अजय रावत और शीला के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3, 5(1), 11 और धमकाने की एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी डेनियल और उसकी पत्नी सुबला मूल रूप से तमिलनाडु के आरतूकोटई विरुदू के निवासी है। दोनों वर्ष 1998 से मोहनलालगंज इलाके में रह रहे हैं।
विज्ञापन



धर्म बदलने पर संतान सुख का दिया लालच
शिकायतकर्ता अमित कुमार का आरोप है कि आरोपी सीमा ने उन्हें चंद्रभान के घर बुलाया और कहा कि शादी के 10 वर्ष के बाद भी तुम्हारी कोई संतान नहीं है। यदि ईसाई धर्म अपना लोगे और चर्च चलोगे तो संतान का सुख मिलेगा। अमित के अनुसार चंद्रभान रिश्ते में भाई लगता है।


छह वर्ष में 50 से ज्यादा लोगों का कराया धर्म परिवर्तन
छानबीन में पुलिस को इस बात का पता चला है कि डेनियल भरसवा गांव में छह वर्ष से सक्रिय है। गांव के ही रामलाल रावत ने ईसाई बनने के बाद भरसवा में उसकी पैठ कराई थी। तीन साल पहले डेनियल ने चंद्रभान व उसके परिवार को धर्म परिवर्तन। रामलाल की गतिविधियों का जब लोगों ने विरोध किया तो उसने गांव के बाहर खेत में अपना पक्का मकान बनवा लिया। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने बीते छह वर्ष में 50 से अधिक ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराया है।

भरसवा गांव में हंगामा करते लोग। - फोटो : स्रोत : वीडियोग्रैब

भरसवा गांव में हंगामा करते लोग। - फोटो : स्रोत : वीडियोग्रैब

भरसवा गांव में हंगामा करते लोग। - फोटो : स्रोत : वीडियोग्रैब

भरसवा गांव में हंगामा करते लोग। - फोटो : स्रोत : वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें