सरोजनीनगर। बिजनौर के शिव गुलाम खेड़ा निवासी शिवा (20) का शव बृहस्पतिवार शाम घर में फंदे से लटका मिला।
इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक शिवा मां सुखरानी के साथ गांव में रहता था। शिवा के पिता कल्लू लोधी काफी समय से परिवार से अलग दूसरे घर में रहते हैं। शिवा मां सुखरानी के साथ रहकर टेंट हाउस में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को सुखरानी खेत में धान की रोपाई करने गई थीं। शिवा घर में अकेले था। शाम करीब सात बजे सुखरानी लाैटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सुखरानी ने आसपास के लोगों को बुलाया। लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो शिवा का शव पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर का कहना है कि शुरुआती जांच में शिवा की मौत आत्महत्या लग रही है, पर वजह साफ नहीं हो सकी है।