फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामलीला मैदान के बजाय खेल मैदान में निर्माण पर हंगामा

विज्ञापन
रामलीला मैदान के बजाय खेल मैदान में निर्माण पर हंगामा।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सिसेंडी गांव में प्राचीन रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। ग्रामीणों ने डेढ़ करोड़ रुपये के बजट से पुराने मैदान के बजाय सरकारी खेल मैदान में निर्माण कराने का विरोध किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजस्व टीम और ठेकेदार को घेरकर काम रुकवा दिया। विरोध के बाद टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुराने मैदान की जमीन पर कब्जे की साजिश के तहत दूसरी जगह निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने प्राचीन मैदान में ही सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। बताया कि नया निर्माण स्थल राजस्व अभिलेखों में खेल मैदान दर्ज है। बीडीओ शिवकुमार ने बजट की पुष्टि की पर निर्माण स्थल से अनभिज्ञता जताई। वहीं, एसडीएम आकाश सिंह ने आरक्षित भूमि पर निर्माण को अनुचित बताते हुए जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें