लखनऊ। इंदिरानगर स्थित पिकनिक स्पॉट पर शनिवार सुबह हंगामा हुआ। कुछ स्थानीय लोगों ने घूमने आए लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच कर धर्म परिवर्तन के आरोप को गलत बताया है।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में 20 से 25 लोग दिखाई दे रहे थे। कुछ लोगों का आरोप था कि ईसाई धर्म के प्रचार के दौरान हिंदुओं के खिलाफ बातें की जा रही थीं। पुलिस की छानबीन में पता चला कि बख्शी का तालाब क्षेत्र के बृजनगर कॉलोनी व तिवारीपुर गांव से कुछ लोग घूमने आए थे। वे लोग खाने के लिए अंडे व अन्य खाद्य सामग्री लाए थे। वे वहीं उनका सेवन कर रहे थे, इसी बात पर विवाद हो गया था। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले लोग ही आरोप लगा रहे थे। किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।