फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टायफाइड से पीड़ित मासूम की माैत पर क्लीनिक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र में टायफाइड से पीड़ित ढाई साल के बच्चे की निजी क्लीनिक में इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ गई। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से नाराज परिजनों ने क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया। इसी बीच डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सआदतगंज के काजमैन निवासी फुरकान का ढाई वर्षीय बेटा मो. असगर टायफाइड से पीड़ित था। परिजन उसका इलाज कराने के लिए ठाकुरगंज की मकराना गली स्थित निजी क्लीनिक ले गए थे। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत करीब 20 मिनट पहले हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल घटनाक्रम का संज्ञान लिया है। पुलिस के मुताबिक, अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर संबंधित क्लीनिक के पंजीकरण और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। -डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें