फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़खानी के विरोध पर तेजाब बताकर फेंका पानी, आठ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में छेड़खानी के विरोध पर आरोपियों ने युवती को डराने के लिए तेजाब बता कर उसके चेहरे पर पानी फेंक दिया। घटना से पीड़िता काफी डर गई। कोर्ट के आदेश पर चिनहट पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि 25 सितबंर 2025 को रात में वह कुछ काम से जा रही थीं। रात करीब आठ बजे इमरान, रिजवान, मोमिन, अरमान और बब्लू ने उन्हें रोककर छेड़खानी की। सात अक्तूबर को शाम 5:30 बजे कार में सवार इमरान और उसके साथियों ने उनका अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। आरोप हे कि उन्होंने कई बार पुलिस को भी सूचना दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। रेशमा, रुखसाना और मेहरुनिशा पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप है। आरोपियों ने उसे डराने के लिए तेजाब बताकर चेहरे पर पानी फेंक दिया। विरोध पर रेशमा, रुखसाना और मेहरुनिशा ने बेल्ट से पिटाई की। परेशान होकर पीड़िता ने फरवरी में कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही । साक्ष्य मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें