फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमराई गांव उपकेंद्र में हंगामा, तालाबंदी कर बचे कर्मचारी

विज्ञापन
अमराई उपकेंद्र के बाहर मौजूद बिजली उपभोक्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। तकरोही के महावीरपुरम इलाके में बृहस्पतिवार रात 8:15 से 3:30 बजे तक बिजली गुल होने के विरोध में अमराई गांव उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने खूब हंगामा किया। पसीने से लथपथ लोगों की नाराजगी को देखकर उपकेंद्र के जो कर्मचारी बाहर थे, वो अंदर भागे और गेट में ताला बंद करके बैठ गए। इसके बाद ग्रामीण भी उपकेंद्र के बाहर डटे रहे। जब बिजली चालू हुई तब प्रदर्शनकारी लौटे।
विज्ञापन


महावीरपुरम निवासी फतेह मोहम्मद, आफताब, सुधीर वर्मा, चंद्रशेखर, नसीम, रईस, मुलायम सिंह, अंजली शर्मा सहित सैकड़ों परिवारों की बिजली रात में अचानक गुल हो गई। थोड़ी देर बाद बिजली आई मगर वोल्टेज इतना कम था कि पंखे सिर्फ हिल रहे थे। लोगों ने फोन करके उपकेंद्र से लेकर अधिशासी अभियंता तक काे समस्या बताई मगर निराकरण नहीं हुआ। भीषण गर्मी से परेशान होकर लोग रात करीब एक बजे अमराई गांव उपकेंद्र पहुंच गए। कर्मचारियों की ओर से गेट पर तालाबंदी के बाद लोगों ने बाहर हंगामा और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रात 3 बजे तक डटे रहे। जब उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि बिजली चालू कर दी गई है तब लोग शांत हुए। कर्मचारियों के अनुसार, महावीरपुरम में एबीसी लाइन जलने के कारण आधे से ज्यादा इलाके में रात 8:15 बजे अंधेरा हो गया था।

आदर्श विहार में 10 घंटे बिजली ठप, हंगामा
एफसीआई उपकेंद्र के आदर्श विहार व आसपास के इलाकों में 10 घंटे तक बिजली ठप रही। इसके विरोध में लोगों ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि एक सर्किट सही था, फिर भी 10 घंटे बाद बिजली चालू की गई। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि 10:30 बजे पूरे आदर्श विहार, नरौना, भूहर की बिजली गुल हो गई। आरोप है कि रात 12 बजे एसडीओ ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आ गया है और फिर मोबाइल बंद कर लिया। हंगामा-प्रदर्शन के बावजूद बिजली शुक्रवार सुबह 8 बजे चालू हो सकी। मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि सिंगल केबल में फॉल्ट के कारण ही उपभोक्ताओं की बिजली में बाधा आई।
विज्ञापन


आलमबाग में एलटी लाइन में फॉल्ट
चंदरनगर उपकेंद्र के आलमबाग नटखेड़ा रोड कुटिया गली में शुक्रवार सुबह 8 बजे फाॅल्ट के कारण बिजली ठप हो गई। एसडीओ भूषण कुमार ने बताया कि इलाके में केबल पुराना और जर्जर होने के कारण आए दिन व्यवधान आ रहा है। इस फॉल्ट को सही कराने के साथ ही एलटी केबल को बदलकर शाम 5 बजे बिजली चालू की गई।

जवाहर और इंदिरा भवन की बिजली गुल
जवाहर भवन के बिजली सिस्टम में तकनीकी खामी के कारण शुक्रवार शाम पांच बजे अचानक बिजली गुल हो गई। इससे जवाहर भवन और इंदिरा भवन बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। इंदिरा भवन की बिजली जनरेटर से कुछ समय बाद चालू हो गई मगर जवाहर भवन में देर तक संकट बना रहा। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि लोक निर्माण की देखरेख में रहने वाले सिस्टम में खामी के कारण आपूर्ति में व्यवधान आया। उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं थी। उधर, व्यापारी नेता सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि बिजली बंद पर अचानक लिफ्ट बंद होने से कई लोग परेशान हुए। जनरेटर चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


यहां भी लोगों ने झेला संकट
- चौक के घड़ियाली गली में ट्रांसफार्मर के पास बंदर कूदने के कारण बिजली संकट।
- फैजुल्लागंज, जानकीपुरम, इंदिरानगर में बृहस्पतिवार रात को बिजली की आवाजाही।
- आशियाना, राजाजीपुरम, डालीबाग, हुसैनगंज, चारबाग, अमीनाबाद में आपूर्ति में अवरोध।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें