फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC प्रदर्शन: अखिलेश ने छात्रों का किया समर्थन, बोले- ये भाजपा की महाभूल है, आप सांसद ने भी दिया बयान

Thu, 14 Nov 2024 01:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य दलों के नेताओं ने समर्थन किया है और भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों में पीसीएस, आरओ व एआरओ परीक्षा एक ही दिन में कराए जाने और नॉर्मलाइजेशन निरस्त करने की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अगर ये सोच रही है कि वो छात्रों के आंदोलन को खत्म कर देगी तो ये उसकी महाभूल है। आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं और अभी तक वो ताकत दुनिया में नहीं बनी जो मन को हिरासत में ले सके। उन्होंने कहा कि जुड़ेंगे तो जीतेंगे!

विज्ञापन


एक्स पर उन्होंने बयान दिया कि भाजपा की अहंकारी सरकार अगर ये सोच रही है कि वो इलाहाबाद में यूपीपीएससी के सामने से आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को हटाकर, युवाओं के अपने हक के लिए लड़े जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन को खत्म कर देगी, तो ये उसकी ‘महा-भूल’ है। आंदोलन तन से नहीं मन से लड़े जाते हैं और अभी तक वो ताक़त दुनिया में नहीं बनी जो मन को हिरासत में ले सके। जुड़ेंगे तो जीतेंगे!

वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी छात्रों के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की बात करने वाले पीसीएस, आरओ और एआरओ परीक्षा एक दिन में कराये जाने की मांग पर बेरोजगारों को पीट-घसीट रहे हैं।
विज्ञापन

 अंधभक्त आपको गालियां देते हैं वो भूल जाते हैं ये बेरोजगारी की मार झेलने वाले बेटे-बेटियां भी हिंदू हैं। भाजपा का नफरती जहर आपकी जिंदगी बर्बाद कर देगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें