फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी से मिले UPPSC अध्यक्ष, अपने रुख पर कायम, कहा- आयोग की स्वायत्तता जरूरी

Thu, 04 Jan 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार के दौरान हुई भर्तियों की सीबीआई से जांच कराने के प्रदेश सरकार की अधिसूचना के खिलाफ अदालत जाने के मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सीबीआई जांच के खिलाफ अदालत जाने का फैसला आयोग का है। आयोग संवैधानिक संस्था है और इसकी स्वायत्तता बनी रहनी चाहिए।

अनुरुद्ध बुधवार को मुख्य सचिव राजीव कुमार और सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय में मिले। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया था। उनके अदालत जाने के फैसले से सरकार नाखुश है। सीएम से मिलने के बाद अनुरुद्ध ने सधी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, सीबीआई जांच को लेकर राज्य सरकार की ओर से गलतियां हुई हैं, जिस पर अदालत में आपत्ति की गई है। मामला कोर्ट में है इसलिए ज्यादा नहीं कह सकता। मुख्यमंत्री के सामने मैंने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आयोग के कामकाज के बारे में कुछ सुझाव दिए हैं। आयोग के सचिव जगदीश भी दो दिन लखनऊ में रहे। उन्होंने मंगलवार को मुख्य सचिव से बात की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें