फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड पे 5400 देने की मांग

Sat, 05 Oct 2013 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने 19 वर्ष से सेवा कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय संवर्ग की तरह ग्रेड वेतन 4200 के बजाय 5400 रुपये देने की मांग की है।
विज्ञापन


साथ ही मांग पूरी न होने पर 29 अक्तूबर को शक्ति भवन का घेराव कर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को यहां दारुलशफा में आहूत बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन को पत्र भेजकर अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मगर, कॉर्पोरेशन की तरफ से कोई सुध नहीं ली जा रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।

उन्होंने मांग उठाई कि विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

इन दुर्घटनाओं में मृतक संविदा कर्मियों के एक आश्रित को विभागीय सेवा में लिया जाए और 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें