फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छापे की भनक लगी तो दुकानें बंद कर भागे

Sun, 09 Aug 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका के निरीक्षण की भनक लगते ही गोसाईंगंज क्षेत्र की दो उर्वरक दुकानों के संचालक दुकानें बंद कर भाग गए। इस कारण दोनों दुकानों का निरीक्षण नहीं हो सका। जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार को छह अन्य दुकानों की जांच की।
विज्ञापन

बहरौली स्थित मेसर्स वर्मा ट्रेडर्स के गोदाम में स्टॉक निल मिला। पटेल खाद भंडार में गैर अनुदानित उर्वरक मिला, जिसे नियमानुसार बेचने के निर्देश दिए गए। हरदोइया बाजार के हरिओम किसान सेवा केंद्र में यूरिया की उपलब्धता मिली। मेसर्स पैक्सपेड के गोदाम से फेरस सल्फेट और न्यू किसान सेवा केंद्र से टी-स्टेन कंपनी के उत्पाद का नमूना लिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। दुकानें बंद कर भागने वाले संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें