फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने में जुटी सरकार, इस महीने गाजियाबाद में नया प्लांट शुरू करने की योजना

Fri, 18 Sep 2020 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
बढ रही है ऑक्सीजन की मांग...
विज्ञापन

प्रदेश में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, उसी अनुपात में ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है। इसके मद्देजनर योगी सरकार प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए नए उपायों पर विचार कर रही है। इस महीने के अंत तक गाजियाबाद में तरल ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। इस व्यवस्था के समन्वय की जिम्मेदारी सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


कुमार बताते हैं कि वर्तमान में प्रदेश में तरल ऑक्सीजन बनाने के सिर्फ दो प्लांट गाजियाबाद और नोएडा में है। दोनों एक दिन में लगभग 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं। सामान्य दिनों में इससे काम चल जाता है, लेकिन कोरोना महामारी के इस हालात में इसे पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। कई बार एक दिन में 250-300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। इसलिए अतिरिक्त ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। 

सचिव मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन अहम कदम उठाए जा रहे हैं। पहला, इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन उत्पादकों को मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन के लिए तैयार किया जा रहा है। अभी तक 60 उद्यमियों की जानकारी मिली है। इनमें से जो मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन करना चाहेंगे, उन्हें तय प्रक्रिया के तहत लाइसेंस दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन


दूसरा, नेशनल फॉर्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने 27.48 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन का रेट तय किया है। इससे अधिक मूल्य पर ऑक्सीजन की बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। तीसरा, गाजियाबाद के मोदीनगर में इस महीने के अंत तक तरल ऑक्सीजन का नया प्लांट शुरू करने की तैयारी है। इसकी क्षमता 149 मीट्रिक टन प्रतिदिन की होगी। यह प्रदेश की आवश्यकता का 40% ऑक्सीजन का उत्पादन खुद करेगा। इसके अतिरिक्त नए उत्पादकों के आगे आने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। 

आज रिफिल करने वाले व उत्पादकों के साथ वेबिनार 
सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार शुक्रवार को ऑक्सीजन उत्पादकों और रिफिल करने वालों के साथ वेबिनार के जरिए संवाद करेंगे। इसमें उत्पादन क्षमता बढ़ाने और रिफिल करने के बाद ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें