फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP : अब कुछ दिन सताएगी सर्दी, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंचा

Tue, 12 Dec 2023 12:18 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पछुआ हवाओं का असर रातों को सर्द कर रहा है जिससे पारे में गिरावट का दौर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारे के साथ मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। लखनऊ में भी तापमान सीजन में पहली बार 10 डिग्री से नीचे आया।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सतही स्तर पर हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर है। आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं साथ ही हवाओं के प्रभाव से कोहरा भी पड़ने की संभावना है। मुजफ्फरनगर के अलावा बरेली 5.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

मेरठ में 6.5, नजीबाबाद में 7.2, फुरसतगंज में 8.5, गोरखपुर 8.8, शाहजहांपुर में 8.9, कानपुर में 9.5 और लखनऊ व चुर्क में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अलीगढ़, बलिया, गाजीपुर, उरई, सुल्तानपुर, बहराइच में पारा 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 27 डिग्री के बीच बना रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें