फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव आज : सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान, 45 जिलों में भाजपा का सपा से मुकाबला

Sat, 03 Jul 2021 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मतदान के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव आज होगा। 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। वहीं दोनों प्रमुख दल 4 जिलों में त्रिकोणीय और 3 जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव में 29 जून को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 21 जिलों में भाजपा और एक इटावा जिले में सपा के उम्मीदवार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शेष 53 जिलों में3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। 

मतदान के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला होगा वहीं एटा, सीतापुर और जौनपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। जबकि 45 जिलों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन


इन सीटों पर है भाजपा और सपा का सीधा मुकाबला
मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस,  कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी,  अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें