फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली संकट दूर करने गए कर्मियों पर हुआ जानलेवा हमला, बाइक तोड़ी- उपकरण छीने; FIR दर्ज

Sun, 24 May 2026 07:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Power crisis in UP: लखनऊ में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली संकट भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच बिजली कर्मियों को पीटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
यूपी में बिजली संकट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीपीआरए उपकेंद्र के मिश्रपुर इलाके में शनिवार आधी रात 1:30 बजे 150 परिवारों का बिजली संकट को दूर करने गए दो कर्मियों पर 4-5 दबंग लोगों ने लाठी डंडों से जान लेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने कर्मियों को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से इस कदर मारा कि उनकी पीठ व टांगों पार चोट के निशान पड़ गए। इस घटना से नाराज कर्मियों ने मिश्रपुर फीडर को बंद कर दिया, जिससे 1500 घरों में अंधेरा हो गया। गुडंबा पुलिस ने 4-5 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सहायक अभियंता, जीपीआरए सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मिश्रपुर फीडर के आनंद टाइल्स के पास लगे ट्रांसफार्मर की एमसीबी ट्रिप होने की उपकेंद्र पर रात 11:30 बजे शिकायत दर्ज की गई थी। पहले से दर्ज शिकायतों को समाधान करने के बाद संविदाकर्मी अमरदीप अपने सहकर्मी ओमप्रकाश के साथ रात 1:15 बजे मौके पर पहुंचे। एमसीवी ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी। लौटते समय मौजूद 10-15 लोगों में से 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अमरदीप गिर पड़े तो हमलावरों ने उन पर और उनके सहकर्मी ओमप्रकाश पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला किया। हमलावरों ने दोबारा इलाके में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में विभाग की टॉर्च टूट गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना अमरदीप के साथियों को मिली तो मिश्रपुर का पूरा फीडर बंद कर दिया गया। इससे 4-5 लोगो की हरकत से 1500 घरों के लोगों के घरों की बत्ती गुल हो गई। हालांकि, अफसरों के हस्तक्षेप से यह बिजली रात 2 से 3 बजे तक बंद रही। उधर, ट्रांसफार्मर की एमसीवी दोबारा ट्रिप हुई तो 150 परिवारों की बत्ती रविवार सुबह 9 बजे गुल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की हो रही पहचान

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल संविदा कर्मियों का मेडिकल कराया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपकेंद्र से जुड़े सभी संविदा कर्मी सुबह 9:30 बजे सहायक अभियंता सौरभ उपाध्याय व अवर अभियंता विशाल चौधरी के साथ गुडंबा थाने पहुंचे। लेकिन थाने में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। सहायक अभियंता ने एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह को कॉल करके पूरी घटना बताई। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा थाने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें