महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने संबंधी विधेयक के लोकसभा में गिर जाने के खिलाफ महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में चुटकी ली। महिला आरक्षण को लेकर ही प्रदेश में 30 अप्रैल को बुलाए जाने वाले विशेष सत्र की राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। पढ़ें, आज की सभी बड़ी खबरें
जन आक्रोश पदयात्रा: महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे सीएम योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर
महिला आरक्षण पर विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश पदयात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दोनों उपमुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के नेता समेत पूरी सरकार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें
होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम योगी, देंगे आवश्यक दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेश में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा करेंगे, जिसमें परीक्षा की तैयारियों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण निर्देश देंगे।
ये भी पढ़ें
केजीएमयू में धर्मांतरण रैकेट चलाने वाला गिरफ्तार, शक होने पर छात्रों ने सर्जरी विभाग के पास दबोचा
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रोफेसर केके सिंह ने बताया कि हसम अहमद नाम बताने वाला यह शख्स अपने को डॉक्टर बताकर केजीएमयू में घूमता रहता था। स्टुडेंट्स को सीनियर बताकर उन पर रौब झाड़ता था।
पढ़ें पूरी खबर
भाजपा की पदयात्रा पर अखिलेश ने ली चुटकी, सीमा राजभर बनीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सपा मुख्यालय में कई कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इसमें बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएच खान, श्यामलाल निषाद, विजय कुमार लाल, अखिलेश पाठक, इशरत अली खान, नीलू सत्यार्थी शामिल रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में ये पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सीमा राजभर समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित की गईं। वे बलिया की रहने वाली हैं।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को, राज्यपाल ने दी मंजूरी, महिला आरक्षण पर होगी चर्चा
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए यूपी विधानमंडल का सत्र 30 अप्रैल को आहूत किए जाने के लिए मंजूरी दे दी।
ये भी पढ़ें
आसमान से बरस रही आग, 26 जिलों में लू का अलर्ट; 45 डिग्री पहुंचा पारा, एक हफ्ते राहत नहीं
इन दिनों यूपी झुलसाने वाली गर्मी की चपेट में है। आसमान से जैसे आग बरस रही है। 26 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।
आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल
जिंदा समाधि की जिद पर अड़े महंत, मठ में हाई वोल्टेज ड्रामा; एसडीएम-सीओ मनाने में जुटे
बाराबंकी में जमीन को लेकर उपजे विवाद में महंत जिंदा समाधि की जिद पर अड़े रहे। इस दौरान मठ में हाई वोल्टेज ड्रामा चला। एसडीएम-सीओ मनाने में जुटे रहे।
पढ़ें पूरी खबर