कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और उनके खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाने हुए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार आधी आबादी को सुरक्षा दे पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। महिलाओं पर अत्याचार और उनके खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता ममता चौधरी चोटिल हो गईं। उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। सिर पर चोट लगने से घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।