फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधानसभा में शीतकालीन सत्र शुरू, विपिन रावत समेत अन्य दिवंगत सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 15 Dec 2021 01:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा में शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधानसभा में सर्वदलीय बैठक में सीएम योगी, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानमंडल सत्र के पहले दिन विधानसभा में सुखदेव राजभर और देश के पहले सीडीएस विपिन रावत समेत अन्य दिवंगत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वंदेमातरम के साथ शुरू हुई शीतकालीन सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुखदेव राजभर बेहद शालीन और सरल जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा नेता अपना दल (एस) के हरिराम, बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह आदि लोंगो ने स्वर्गीय सुखदेव राजभर और विपिन रावत के प्रति संवेदना व्यक्त की। अंत मे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दिवंगत सदस्यों और विपिन रावत को श्रद्धांजलि दिया।

विज्ञापन


इसके पहले विधानसभा में सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा, नेता विधान परिषद दीपक सिंह, विधायक अरशद अली गुड्डू, विधायक नरेश सैनी ने गांधी प्रतिमा जीपीओ से विधानसभा तक पैदल मार्च किया। कांग्रेस विधायकों की मांग थी एसआईटी की जांच में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे की भूमिका स्पष्ट होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार नैतिकता का परिचय नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को सरकार तत्काल बर्खास्त करें उक्त मांग को लेकर कांग्रेसी विधायक गण सदन में भी अपनी मांग पुरजोर तरीके से रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें