उत्तर प्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक विकास की गूंज अब वैश्विक मंच पर सुनाई देगी। अगले वर्ष जनवरी में दावोस (स्विट्जरलैंड) में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के रूप में विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश को भी न्योता मिला है।