फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सभी टीबी मरीजों की डायबिटीज व एचआईवी जांच कराएं, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

Wed, 06 Dec 2023 03:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि सभी टीबी मरीजों की डायबिटीज और एचआईवी जांच की जानी चाहिए। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश से टीबी को खत्म करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाया है। सभी टीबी मरीजों की एचआईवी और डायबिटीज की जांच कराई जाएगी। इससे टीबी मरीजों में इन बीमारियों के संक्रमण को शुरुआत में पकड़ने में मदद मिलेगी। बीमारी पर काबू पाने में भी सफलता मिलेगी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल संस्थान के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और इलाज मुफ्त हो रहा है। अब सभी टीबी मरीजों की डायबिटीज और एचआईवी जांच कराई जाए।

ये भी पढ़ें - बदलेगा 115 साल पुराना नियम: यूपी में अब आसान होगी रजिस्ट्री की भाषा, हटेंगे उर्दू-फारसी के कठिन शब्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मजबूत प्रत्याशी होने पर ही सहयोगी दलों को सीटें देगी सपा, कांग्रेस की बात मानने को तैयार नहीं


उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों में रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। ऐसे में दूसरी बीमारियां मरीजों को आसानी से अपना शिकार बना सकती हैं। टीबी मरीजों में एचआईवी संक्रमण और डायबिटीज का खतरा कई गुना ज्यादा रहता है। मौजूदा समय में 96 प्रतिशत टीबी रोगियों की डायबिटीज की जांच हो रही है। एचआईवी संक्रमित की भी 96 प्रतिशत जांच हो रही है। इसे अब 100 फीसदी करना है।

महत्वपूर्ण तथ्य: 

-राज्य की टीबी जांच दर 2021 की स्थिति से 2023 में दो गुनी हो गयी है। वर्तमान टीबी जांच दर 1151 प्रति लाख जनसंख्या की हो रही है।

- प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अर्न्तगत 1.7 लाख पोषण किट वितरित की गई है। जो देश में सबसे अधिक है।

- निक्षय पोषण योजना के अन्तर्गत 500 रुपये प्रति माह की दर से अब तक टीबी रोगियों को 516 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी जा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें