फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विश्व आर्थिक मंच की बैठक में यूपी को न्योता, पेश किया जाएगा प्रदेश का विकास मॉडल

Wed, 06 Dec 2023 05:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

स्विट्जरलैंड के दावोस में 15 से 19 जनवरी तक आयोजित बैठक में यूपी को भी आमंत्रित किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को नामित किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक विकास की गूंज अब वैश्विक मंच पर सुनाई देगी। अगले वर्ष जनवरी में दावोस (स्विट्जरलैंड) में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के रूप में विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश को भी न्योता मिला है। 

विज्ञापन


दावोस में 15 से 19 जनवरी तक होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल नामित किया है।

ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मजबूत प्रत्याशी होने पर ही सहयोगी दलों को सीटें देगी सपा, कांग्रेस की बात मानने को तैयार नहीं

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: सहयोगी दलों को सीटें देने के लिए भाजपा में मंथन शुरू, दिल्ली में होगी बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के अलावा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह और सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह शामिल हैं।

सम्मेलन में शामिल होने जा रहे मंत्री और अधिकारी वैश्विक मंच पर लगभग साढ़े छह साल में प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास की तेज रफ्तार का मॉडल पेश करेंगे। यूपी में निवेश के लिए बने नए सकारात्मक माहौल की जानकारी देंगे ताकि दुनिया भर के निवेशकों को उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें