फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी बोली- मेरा पति घर में ही दफनाया गया, पुलिसकर्मियों ने खोद डाला घर, सामने आया ये सच

Wed, 06 May 2026 07:41 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

चार साल से लापता युवक के मामले में पत्नी के आरोप पर प्रशासन ने घर की खुदाई कराई, लेकिन कोई कंकाल नहीं मिला। जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई गई थी। अब युवक का पता न चलने से रहस्य और गहरा गया है, पुलिस ने तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदना के अलीनगर गांव में चार साल से लापता युवक का शव तलाशने के लिए उसके घर में खोदाई की गई। पत्नी के आरोप लगाए जाने के बाद डीएम ने खोदाई के आदेश दिये। हालांकि पांच घंटे तक पूरे घर की खोदाई करने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद से गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


गांव निवासी सोनी के अनुसार उनके पति रिंकू चार वर्षों से लापता हैं। आरोप है कि जमीन के लालच में रिंकू के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है। इसकी शिकायत पूर्व में उसने कई लोगों से की। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

 

कार्रवाई को रोक दिया गया

महिला ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप भी लगाया है। इसके बाद उन्होंने डीएम को मामले की शिकायत की। डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार मिश्रिख अतुल सेन, फॉरेंसिक टीम, चिकित्सकों की टीम और संदना पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

प्रशासन की निगरानी में घर के भीतर चिन्हित स्थान पर करीब आठ से दस फीट तक खोदाई कराई गई। करीब पांच घंटे तक खोदाई के बाद भी कंकाल या कोई संदिग्ध चीज घर के अंदर नहीं मिली। इसके बाद फिलहाल कार्रवाई को रोक दिया गया।

तीन साल पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

थानाध्यक्ष मानपाल सिंह ने बताया कि रिंकू (28) 1 नवंबर 2023 को बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। परिजनों को लगा कि वह काम करने के लिए किसी अन्य जिले में गये हैं। इसलिए उन्होंने तुरंत तो कुछ नहीं किया। हालांकि जब वह वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने करीब एक साल बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

सोनी ने रिंकू के चाचा व चचेरे भाइयों पर जमीन के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रिंकू को मारकर कमरे में रखे बक्से के नीचे दफन कर दिया गया है। जब कुछ भी नहीं मिला तो पत्नी व परिजनों के कहने पर खोदाई को रुकवाया गया।

 

विज्ञापन

कहां है रिंकू यह अब भी सवाल

चार साल से लापता रिंकू आखिर कहां है। यह सवाल सबके लिए रहस्य बना हुआ है। आखिर उसके साथ क्या हुआ जो वह किसी को नहीं मिल रहा है। पुलिस के अनुसार गांव के कई लोग ऐसे हैं जो किसी अन्य जिलों में काम करने के लिए जाते हैं। 

इसके बाद आठ-दस माह बाद लौटते हैं। घर से गया रिंकू चार साल तक आखिर क्यों नहीं लौटा, उसने परिजनों से भी कोई संपर्क नहीं साधा। इन सवालों के जवाब नहीं मिल पा रहे हैं। अगर उसने परिजनों से संपर्क किया होता तो उनकी पत्नी इतना परेशान न होती। अब घर में उसका कंकाल न मिलने पर रिंकू की तलाश और तेज हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें