फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में गिर सकते हैं ओले, हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

Sat, 24 Jan 2026 10:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

 UP Weather Update Today : यूपी में मौसम आज से पूरी तरह से बदल जाएगा। विक्षोभ की वजह से कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से माैसम ने एक बार फिर से करवट ली है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के तराई, एनसीआर और उत्तराखंड से सटे जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की झोंकेदार हवाओं के साथ शामली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर आदि में हल्की बूंदाबांदी हुई। सहारनपुर, मुजफ्फर नगर और शामली में हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। कई जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि विक्षोभ के असर से शनिवार को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में भी छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे लगभग 15 जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बदले हुए माैसम के बीच यूपी में 27 जनवरी से एक और पश्चमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। वहीं शनिवार को पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़त के संकेत हैं, तो वहीं मध्यांचल में बादलों की वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

यहां है ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
 

40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली झोंकेदार हवाओं की आशंका

सहारनपुर शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।
 

बढ़ेगी बादलों की हलचल, बूंदाबांदी के आसार

 राजधानी में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। देर शाम बादलों की आवाजाही बढ़ी और हवा में ठंडक घुल गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से शनिवार को लखनऊ में बादलों की हलचल बढ़ेगी और झोंकेदार हवाओं के बूंदाबांदी के आसार हैं। दिन के तापमान में हल्की गिरावट के संकेत हैं।

शुक्रवार को दिन का तापमान बिना बदलाव के 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारा एक डिग्री की गिरावट के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

ये जिला रहा सबसे ठंडा 

शुक्रवार को 14.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बहराइच में सबसे ठंडी रात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें