फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में शादियों के सीजन से एक लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान, हर शादी में औसतन 13 लाख की खरीदारी

Thu, 19 Nov 2026 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजला लखनऊ

सार

Wedding season in UP: देश के साथ यूपी में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने जा रहा है। आने वाले विवाह सीजन में प्रदेश में करीब 7.5 लाख शादियां होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
यूपी में शादी का सीजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी अब सिर्फ दो परिवारों का उत्सव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला बड़ा कारोबार बन गई है। आने वाले विवाह सीजन में प्रदेश में करीब 7.5 लाख शादियां होने का अनुमान है। इनसे लगभग एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। खास बात यह है कि एक शादी में औसतन पांच से छह अलग-अलग कार्यक्रम होते हैं। इस हिसाब से प्रदेश में 37.50 लाख से लेकर 45 लाख तक विवाह आयोजन होंगे। यानी अगले कुछ हफ्तों में प्रदेश के बाजारों में खरीदारी के साथ होटल, मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग, टेंट, फूलों की सजावट, फोटोग्राफी और परिवहन जैसे कारोबार में बड़े पैमाने पर गतिविधियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन


कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अनुमान के मुताबिक, 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक देशभर में 52 लाख शादियां होने और उनसे 7.50 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। इसी व्यापक विवाह अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी करीब एक लाख करोड़ रुपये आंकी जा रही है। प्रदेश में अनुमानित 7.5 लाख शादियां देश की कुल अनुमानित शादियों का करीब 14.4 प्रतिशत हैं।

इसका सीधा असर कारोबार पर पड़ता है। उदाहरण के तौर पर, एक परिवार रिंग सेरेमनी के लिए बैंक्वेट हॉल और कैटरिंग बुक करता है तो तिलक और मेहंदी के लिए अलग सजावट, कपड़े, मिठाई और फोटोग्राफी पर खर्च करता है। मुख्य शादी में टेंट, लाइट, साउंड, फूलों की सजावट, भोजन, बैंड-बाजा, घोड़ी, फोटोग्राफी और मेहमानों के ठहरने तक का खर्च जुड़ता है। इस तरह एक ही शादी कई कारोबारियों के लिए कमाई का जरिया बनती है।
विज्ञापन


प्रदेश में 7.5 लाख शादियों के हिसाब से यदि प्रत्येक में पांच कार्यक्रम भी होते हैं तो 37.50 लाख आयोजन होंगे। छह कार्यक्रम होने पर यह संख्या 45 लाख तक पहुंच जाएगी। यानी विवाह सीजन में हर दिन औसतन डेढ़ लाख से अधिक कार्यक्रमों के आयोजन की संभावना है।

Trending Videos

हर शादी पर औसतन 13 लाख रुपये का खर्च

एक लाख करोड़ रुपये के अनुमानित कारोबार को 7.5 लाख शादियों से जोड़कर देखें तो प्रति शादी औसतन करीब 13.33 लाख रुपये का खर्च बैठता है। हालांकि यह औसत है। इसमें सामान्य बजट वाली शादियों से लेकर भव्य और प्रीमियम विवाह समारोह तक शामिल हैं। किसी परिवार का खर्च कुछ लाख रुपये हो सकता है तो किसी की शादी में करोड़ों रुपये तक खर्च होते हैं।

इस एक लाख करोड़ रुपये के कारोबार का बड़ा हिस्सा आभूषण, कपड़े, साड़ी, लहंगे, मिठाई, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और उपहारों की खरीदारी से आएगा। वहीं दूसरी ओर मैरिज लॉन, होटल, बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग, टेंट हाउस, डेकोरेशन, फोटोग्राफी, ब्यूटी पार्लर, ट्रांसपोर्ट और इवेंट मैनेजमेंट जैसे सेवा क्षेत्र को भी बड़ा कारोबार मिलेगा।
विज्ञापन

छोटे कारोबारियों से लेकर हजारों कामगारों तक पहुंचेगा पैसा

विवाह 2026 - फोटो : Adobe Stock
विवाह सीजन का आर्थिक असर केवल बड़े होटल और मैरिज लॉन तक सीमित नहीं रहेगा। फूल विक्रेता, हलवाई, दर्जी, ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट, बैंड-बाजा संचालक, घोड़ी-बग्घी संचालक, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, ड्राइवर और सजावट से जुड़े कामगारों को भी काम मिलेगा। टेंट हाउस और कैटरिंग कारोबार में अतिरिक्त श्रमिकों की जरूरत पड़ेगी। इस तरह विवाह समारोहों पर होने वाला खर्च बाजार में कई स्तरों पर पहुंचेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी सहारा देगा।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक, देशभर में विवाह सीजन से करीब 1.25 करोड़ अस्थायी, मौसमी और अंशकालिक रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के व्यापारिक और सेवा क्षेत्र को भी मिलेगा।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विवाह कारोबार अब एक बड़े आर्थिक सेक्टर के रूप में उभर रहा है। एक लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान बताता है कि शादी से जुड़े बाजार का दायरा कितना व्यापक हो चुका है। एक शादी में पांच से छह कार्यक्रम होने के कारण इसका लाभ सिर्फ ज्वेलरी और कपड़ा कारोबार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बैंक्वेट हॉल, होटल, कैटरिंग, टेंट, डेकोरेशन, फोटोग्राफी और परिवहन सहित दर्जनों क्षेत्रों तक पहुंचता है। कानपुर में 6000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान भी स्थानीय बाजार की क्षमता को दर्शाता है। इस सीजन में छोटे दुकानदारों, स्थानीय कारोबारियों, कारीगरों और सेवा प्रदाताओं के लिए भी कमाई के बड़े अवसर बनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें