फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोमवार तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजर रही है मानसून ट्रफ लाइन

Sat, 18 Jul 2020 11:20 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में सोमवार तक पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में चुर्क, फतेहपुर समेत कई इलाकों से मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। 

विज्ञापन


जिसके चलते रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर, एटा, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

वहीं सोमवार को महोबा, झांसी, हमीरपुर, जालौन, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इनमें से अधिकतर स्थानों में बिजली की गरज चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। आंधी की अधिकतम रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें