फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : चलने लगी पछुआ, 13 को फिर पश्चिमी यूपी में ओले-बारिश के आसार

Wed, 06 Mar 2024 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

उरई, बरेली, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ में पारा 10 से नीचे बना हुआ है। 13 मार्च के आसपास पश्चिमी यूपी में बारिश और कहीं-कही ओले के आसार हैं।
विज्ञापन
लखनऊ का मौसम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ऐसा कोई सिस्टम नहीं है, जो इस सप्ताह बारिश का संकेत दे। पछुआ चल रही है, जिसके कारण पारा अभी भी ज्यादातर इलाकों में सामान्य से नीचे बना हुआ है। हालांकि इस सप्ताह के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उरई, बरेली, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ में पारा 10 से नीचे बना हुआ है। अधिकतम तापमान भी जो 29-30 डिग्री तक दर्ज हो रहा था, वो 21 डिग्री से लेकर 27..5 डिग्री के बीच है। वहीं मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, 13 मार्च के आसपास पश्चिमी यूपी में बारिश और कहीं-कही ओले के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें