फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update : चलेंगी पूर्वा हवाएं, यूपी में फिर बरसेंगे मेघ, नए वेदर सिस्टम से सुहाना होगा मौसम

Mon, 23 Sep 2024 06:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई से पहले यूपी में एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार हैं।प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी, धूप और बढ़ते तापमान से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
यूपी में फिर सुहाना होगा मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद  सोमवार को मध्यप्रदेश से सटे हुए जिलों समेत बुंदेलखंड के ललितपुर, झांसी आदि इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मंगलवार से अगले तीन-चार दिन प्रदेश में दोबारा मौसम सुहाना रहने वाला है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी, धूप और बढ़ते तापमान से  उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई से पहले यूपी में एक बार फिर झमाझम बारिश के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक एम दानिश के मुताबिक  बंगाल की खाड़ी में नए बन रहे  कम दबाव क्षेत्र और विकसित हो रहे नए वेदर सिस्टम के असर से मंगलवार से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच प्रदेश भर में पूर्वा हवाएं भी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें